बदजुबान दिग्विजयसिंह की 5 फ़ीट लंबी जुबान बनाकर कैची से काटी

इंदौर। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा इंदौर महानगर के अध्यक्ष राजेश शिरोडकर नगर उपाध्यक्ष संतोष सिंगारे ने बताया  की कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा अपने उलूल जुलूल बयानों के लिए हमेशा हिंदू विरोधी बयान देंते है। मैंं पूछना चाहता हूं कि क्या दिग्विजयसिंह हिन्दू नहीं है कभी आरएसएस को कोसना कभी बजरंग दल के खिलाफ बोलना और अभी हाल ही में बांग्लादेशी घुसपैठियों के समर्थन में बयान दिया कल फिर दिग्विजयसिंह ने अपने बयान में हिंदू भावनाओ को ठेस पहुचाई और मंदिरों में बलात्कार होते है भगवा का अपमान किया।
दिग्विजयसिंह के बेतुके बयानों के विरोध में आज भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा इंदौर महानगर के तत्वाधान में कलेक्टर ऑफिस चोराहै पर सुबह 9 बजे भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चे के कार्यकर्ताओं ने काँग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह की 5 फ़ीट लंबी जुबान बनाकर कैंची से काटी।
आतंकियों को ओसामा जी और हाफीज साहब संबोधित करने वाले दिग्विजयसिंह के अनुसार, भाजपा, बजरंग दल और हिन्दू पाकिस्तान और ढ्ढस्ढ्ढ से पैसे लेकर जासूसी करते है। अपने दल के पूर्वजों की सत्ता पिपासा की वज्रनाओं को देश की अखंडता की कीमत पर पूरी करने वालों,जान लो कि भाजपा का नेता दुनिया के दिलों पर राज करता है और कांग्रेस का खुद के घर में ही हार जाता है। बात बात पर मोदीजी को हराने के लिए पाकिस्तान से गुहार लगाने वालों राष्ट्रवाद क्या होता है कभी संघ की शाखा में आकर देखो,भ्रम टूट जाएगा !! संघ और भाजपाइयों को भारतमाता की मिट्टी का तिलक काफी है,रुपयों की खनक वाले तो जेलों की हवा खा रहे हैं।