इंदौर। एक महिला अपने घर के बाहर खड़ी थी, इस दौरान बदमाश आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। इस पर महिला ने शोर मचाया उसका पति आयो तो बदमाश भाग निकला।
चंदन नगर में रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कल वो घर के बाहर खड़ी थी तो उसी समय राजनगर में रहने वाला विजय नामक व्यक्ति पास आया और बुरी नियत से पीडि़ता का हाथ पकड़ अपनी और खीचते हुए बोला कि अब तु मेरे साथ चल। अचानक हुई घटना से फरियादी घबराई और उसने शोर मचाया। महिला का शोर सुन पति बाहर जब घर से बाहर आए तो विजय उसे धमकी देता हुआ भाग निकला। मामले में पुलिस ने फरियादी कि शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है।
युवती के फोटो खींचे, मनचलों पर केस
युवती के फोटो खींचने वाले मनचलों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। एमआईजी पुलिस ने बताया कि कन्नू पटेल की चाल निवासी युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बुरहानपुर निवासी सचिन व राजू ने उसके फोटो खींच लिये और छेड़छाड़ करने लगे। पुलिस ने आरोपियों पर प्रकरण कायम किया है। इसी प्रकार एक अन्य मामला बिजलपुर के ग्राम भड़क्या का है। यहां रहने वाली महिला से महेन्द्र निवासी धामनोद ने हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की।
महिला ने विरोध किया तो महेन्द्र ने उससे बुरी तरह मारपीट कर दी। राजेन्द्र नगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।
घर के बाहर खड़ी महिला से छेड़छाड़