कुष्ठ आश्रम में कपड़े व फल वितरित कर मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन





इंदौर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन कुष्ठ आश्रम में निवास कर रहे परिवारों को कपड़े व फल वितरित कर मनाया। वहीं कॉलोनी में सफाई करने वाली निगम की महिला कर्मचारियों का सम्मान भी किया गया।

क्षेत्र क्रमांक दो सांवेर रोड स्थित ईशावास कुष्ठ आश्रम पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन सेवादिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा आम्बेडकर मंडल आईटी सेल के मंडल संयोजक विपिन आजाद (सोलंकी) के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि विधायक रमेश मेंदोला के हाथो कुष्ठ आश्रम के रहवासियों को को कपड़े व फल वितरित किए गए। वहीं प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने में मुख्य भूमिका निभाने वाले निगम के सफाईकर्मी महिलाएं जो कि कॉलोनी में सफाई का काम करती है उन्हें भी हारफूल और वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पिंटू पाटिल, राजकुमार मालवीय, अन्नपूर्णा परमार, गंगा बाई, अशोक चौधरी, जनार्दन विश्वकर्मा, आदित्य पांडे, प्रतीक बघेल, राजेन्द्र सोलंकी, नीरज स्वामी, महेश ठाकुर, राजीव मेहरा, सोनू केशवाल, धन्नालाल सोलंकी समेत आसपास के सैकड़ों रहवासी मौजूद थे।


 

 




 

Attachments area