भारत के लिए जीता रजत पदक
इंदौर। 16 से 25 सितंबर तक म्यांमार मे खेली गई आईबीएसएफ वल्र्ड 6 रेड स्नूकर चैंपियनशिप मे इंदौर की अमी कमानी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।
अमी ने भारतीय दल का प्रतिनिधित्व करते हुए क्वार्टर फायनल में थाईलैंड की सुकृतीनेश को 4-1 से मात दी। सेमीफायनल में भी उन्होंने अपने उम्दा प्रदर्शन को बरकरार रखते हुए हांग-कांग की यीएनजी को 4-1 से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। फायनल में अमी के समक्ष थाईलैंड की नूचरत वोंघारूथाई की चुनौती थी। यह मुकाबला काफी रोमांचक अंदाज में हुआ, लेकिन अमी को कड़े संघर्ष के बाद 2-4 से मात खाना पडी। इसके पूर्व भी अमी कई अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में सफलता अर्जित कर शहर व देश का मान बढ़ा चुकी है और एक बार पून: उन्होंने विश्वस्तर के टूर्नामेंट में सफलता अर्जित की है। इस उपलब्धि पर उन्हे म.प्र. बिलियड्र्स व स्नूकर एसोसिएशन के चेयरमेन भोलू मेहता, भारतीय बिलियड्र्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुनील बजाज तथा पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अश्विनी पुराणिक ने बधाई दी।
वल्र्ड चैंपियनशिप में अमी ने बढ़ाया शहर का मान