विभीषण का पता इंदौर में मिला...
विभीषण का पता इंदौर में मिला..

मोहनखेड़ा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के तीखे तेवर में दिए गए भाषण में उन्होंने भाजपा के दो कद्दावर नेताओं को हर बात में ट्वीट करने पर जमकर लताड़ा और चेतावनी भी दी। चूंकि यह मामला बेहद बंद कमरे में और चुनिंदा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के बीच हुआ था, इस मामले की किसी विभीषण ने कांग्रेस के प्रवक्ता केके मिश्रा को दे दी। उन्हें पूरा वृतांत सुना दिया। केके मिश्रा ने इस मामले को खूब खेला। कल मामला उछलने के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने इसे बेहद गंभीरता से लिया और अपने स्तर पर इसकी जानकारी निकाली। इसमें ज्ञात हुआ कि निगम मंडल में रहे एक पदाधिकारी ने अपने संबंधों ेके आधार पर यह जानकारी दी थी। अब इसकी पुष्टि भी लगभग हो गई है। इसके बाद बाकी लोगों के अच्छे दिन के साथ ही उनके खराब दिन शुरू हो गए हैं। चूंकि जानकारी देने वाले इंदौर के ही बताए जा रहे हैं, इसलिए उन्हें इसकी सजा अवश्य मिलेगी।