लव राशिफल 


इस सप्‍ताह सितारे बताते हैं कि आपके जीवन में बहुत कुछ बदल सकता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से आपकी लव लाइफ पर भी असर पड़ेगा। कहीं किसी के जीवन में प्‍यार ही प्‍यार है तो किसी को रखना होगा अभी थोड़ा सा धैर्य। तो आइए मशहूर ऐस्‍ट्रॉलजर नंदिता पांडेय से जानते हैं कि किस राशि की कैसी रहेगी लव लाइफ…
मेष: धार्मिक कृत्य में होंगे शामिल 
प्रेम संबंध में सुखद अहसास रहेगा एवं मन के अनुसार बदलाव भी आता जाएगा। यह पूरा सप्ताह रोमांटिक हो सकता है एवं आपके जीवन में खुशियां लेकर आ सकता है। अगर लापरवाही नहीं बरतेंगे तो जीवन सुखमयी रहेगा। ईश्वर की कृपा से आपकी रिलेशनशिप मजबूत रहेगी। घर में किसी धार्मिक कृत्य में भी शामिल हो सकते हैं।
वृषभ: जीवन में आएगा बदलाव 
इस सप्ताह अपने साथी के साथ किसी आउटिंग को इंजॉय करेंगे। जीवन में कोई बदलाव आएगा, जिससे शुभ स्थितियां बनना शुरू हो जाएंगी। संयम के साथ काम करेंगे तो जीवन में सुख-शांति महसूस करेंगे। आप अपने पार्टनर के साथ शॉपिंग आदि करने जा सकते हैं। सप्ताह के अंत तक सुकून, सुख एवं शांति का अनुभव होगा।
मिथुन: बेहतर जगह हो सकते हैं शिफ्ट 
यह सप्ताह रोमांटिक रहेगा एवं इस मामले में आपको कहीं से मदद भी अवश्य प्राप्त होगी। आप अपने साथी के साथ किसी बेहतर स्थान में शिफ्ट होने का मन बना सकते हैं या फिर कोई प्रॉपर्टी आदि में रुचि ले सकते हैं। सप्ताह के अंत में किसी ना किसी बात को लेकर मन परेशान हो सकता है।
कर्क: सुखद समाचार होगा प्राप्त 
सप्ताह की शुरुआत में मन में चिंताएं हो सकती हैं एवं जिद्द में आकर आपके पार्टनर आपसे बात नहीं कर पाएंगे। सप्ताह के दूसरे चरण में आपके लिए शुभ स्थितियां बनती जाएंगी एवं समय रोमांटिक होगा। सप्ताह के अंत में आपको कोई सुखद समाचार भी प्राप्त हो सकता है या फिर कोई गिफ्ट भी मिल सकता है।
सिंह: समय अनुकूल होता जाएगा 
सप्ताह की शुरुआत में आपकी रोमांटिक लाइफ में धीरे-धीरे सुकून एवं शांति आती जाएगी। थोड़ा सा रिस्क लेना भी सीखिए, समय अनुकूल होता जाएगा। सप्ताह के आखिरी चरण में किसी बुजुर्ग की वजह से मन चिंतित रह सकता है एवं लव लाइफ में कष्ट हो सकता है। साथ ही थोड़ी सी बेचैनी महसूस कर सकते हैं, जिससे परेशानी बढ़ सकती है।
कन्या: धार्मिक समारोह में मन लगेगा 
आप अपने साथी के साथ शांत-एकांत समय व्यतीत करना पसंद करेंगे। आपका मन धार्मिक समारोह में अवश्य लगेगा। सप्ताह के दूसरे चरण में कोई शुभ समारोह में शामिल हो सकते हैं। विवाह आदि का भी शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। सप्ताह के आखिरी पड़ाव में आपके प्रेम संबंध में सुखद अनुभव रहेंगे एवं लव लाइफ रोमांटिक रहेगी।
तुला: अपने विचार जरूर सामने रखें 
सप्ताह की शुरुआत में सुखद अहसास रहेगा एवं आपको इस सप्ताह बहुत अटेंशन भी प्राप्त होने वाला है। सप्ताह के अंत में कुछ परेशानी एवं कष्ट हो सकता है। अगर किसी बात को अनुकूल नहीं समझते हैं तो अपने विचार सामने अवश्य रखें, तभी सुकून महसूस करेंगे।
वृश्चिक: प्रेम संबंध में बढ़ सकती है परेशानी 
बाहरी हस्तक्षेप की वजह से मन चिंतित रह सकता हैं एवं आपके प्रेम संबंध में परेशानी बढ़ सकती है। दांतों से संबंधित कोई तकलीफ भी आप दोनो में से किसी एक को हो सकती है। सप्ताह के अंत में सुखद एहसास रहेंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी रमणीय स्थल में घूमने-फिरने का मन बना सकते हैं। आपसी आदर एवं विश्वास आपके संबंध को और मजबूत करेगा एवं समृद्धि लेकर आएगा।
धनु: भविष्य में करेंगे सुखद समय व्यतीत 
प्रेम संबंध में इनसिक्योरिटी बढ़ सकती है। सप्ताह की शुरुआत में आप आंतरिक तौर पर अत्यधिक कष्ट में रह सकते हैं। जिस तरह की खुशियां आप चाहते हैं अभी उसे प्राप्त करने में समय लगेगा। सप्ताह अंत में किए गए आपके प्रयास, आपके जीवन में भविष्य में सुखद समय व्यतीत करेंगे।
मकर: एक-दूसरे की भावनाओं का करें सम्मान 
लव लाइफ में सप्ताह की शुरुआत में ही प्रेम बढ़ेगा एवं जीवन में सुखद एहसास रहेगा। विवाह के भी शुभ संयोग आप में से कुछेक के लिए बनेंगे। सप्ताह के अंत में सुख व शांति जीवन में आएगी। आप अपने साथी के साथ किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट होने की सोच सकते हैं। आपसी तालमेल अच्छा बैठेगा एवं एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे।
कुंभ: प्रेम में बढ़ेगी प्रगाढ़ता 
बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपकी लव लाइफ में सुखद अहसास लेकर आएगा। आप अपनी लव लाइफ में एक नई सोच के साथ आगे बढ़ेंगे एवं अपने इंट्यूइशन का अनुसरण करेंगे। दूसरे के विचारों का सम्मान करने सीखें, तभी प्रेम में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। सप्ताह के अंत में कहीं घूमने-फिरने का मन बना सकते हैं।
मीन: बातचीत द्वारा सुधरेंगी स्थितियां 
प्रेम संबंध में बातचीत द्वारा स्थितियां सुधरेंगी। जिद्द में आकर तो कष्ट आपको ही होगा। जोश में आकर कोई निर्णय ना लें अन्यथा कष्ट हो सकते हैं। सप्ताह के अंत में आप फिर भी एक ही दृष्टिकोण को लेकर मन ही मन व्यथित हो सकते हैं। आप अपने साथी के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने का मन बना सकते हैं।