दिल्ली। ताजा मामला भजनपुरा इलाके का है। यहां की 13 वर्षीय एक लड़की के साथ पहले उसके साथी ने दुष्कर्म किया, बाद में किशोरी के पिता के दोस्त ने अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ हफ्ते भर सामूहिक रेप किया। लड़की गर्भवती हुई तो मामले का खुलासा हुआ।कक्षा आठ की छात्रा है पीड़िता पुलिस के मुताबिक भजनपुरा इलाके की 13 वर्षीय एक लड़की सरकारी स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ती थी। कुछ समय बाद उसकी सहेली के माध्यम से एक लड़के से उसकी दोस्ती हुई। एक दिन किसी बहाने से लड़के ने उसको अपने घर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। हफ्ते भर उसके साथ ऐसा होता रहा। डरी सहमी लड़की ने किसी से कुछ नहीं कहा। बाद में लड़के ने उसके साथ दोस्ती भी खत्म कर ली।
नाबालिग छात्रा से पहले दोस्त ने किया रेप, फिर पिता के दोस्तों ने बनाया हवस का शिकार