राजमाताजी सिंधिया की 100वीं जयंती मनाई, माल्यार्पण किया

इंदौर। भारतीय जनता पार्टी  ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की 100वीं जयंती के अवसर पर आज भाजपा कार्यालय के पास स्थापित प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं के द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।  
इस अवसर पर  महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष  श्रीमती पदमा भोजे ने कहा कि राजमाताजी जैसे वरिष्ठ कर्मयोगी मार्गदर्शकों की वजह से ही जनसंघ से लेकर आज तक भाजपा निरंतर बढ़ रही है। श्रीमती अंजू माखीजा ने कहा कि राजमाता साहब ने भारतीय जनता पार्टी संगठन में मातृत्व भाव को परिभाषित करने का काम किया।  श्रीमती ज्योति तोमर  ने राजमाताजी के व्यक्तित्व के बारे में कहा कि आपातकाल के समय कैद में रहते हुए आपने जेल की कोठरी में समय बिताया। इस अवसर पर सरोज तंवर,  ज्योति पंडित,  सुधा शर्मा,  रेणुका प्रताप,  अनीता व्यास,  कंचन गिदवानी, अनीता राजपूत आदि उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया।