नाथ मंदिर पर मराठी भागवत ज्ञानयज्ञ आज


इंदौर। साऊथ तुकोगंज स्थित नाथमंदिर पर आज से श्रीमद भागवत सप्ताह का आयोजन धर्मसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रम्हचारी निरंजनानंद श्री धनंजय शास्त्री वैद्य के सान्निध्य में होगा। वे प्रतिदिन सांय 5 से 8 बजे तक भागवत कथामृत की वर्षा करेंगे। कथा में अंतुर्ली महाराष्ट्र से माधवनाथ महाराज के अनुयायी एवं सत्यनाथ महाराज के अनन्य शिष्य मनोहरदेव देवनाथ महाराज भी ब्रम्हचारी धनंजय शास्त्री के साथ पहंुच गए हैं। संस्थान के उत्सव प्रमुख मनीष ओक ने बताया कि बुधवार से प्रातःकालीन सत्र में सुबह 8 से 10 बजे तक माधवनाथ महाराज के अनुयायियों द्वारा माधवनाथ दीप-प्रकाशग्रंथ का सात दिवसीय पारायण होगा। मंगलवार 12 नवंबर को सुबह सत्यनारायण कथा, होम हवन एवं महाप्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। सचिव संजय नामजोशी सहित ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने आम भक्तों से आयोजन का पुण्य लाभ उठाने का आग्रह किया है।
संलग्र चित्र - ब्रम्हचारी निरंजनानंद श्री धनंजय शास्त्री वैद्य।